10 Highest Grossing Hindi Movies 2023: 10 हिन्दी फिल्मे जिन्होंने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई की
10 Highest Grossing Hindi Movies 2023: साल 2023 अब ख़त्म हो चूका है इतिहास बन चूका है और बॉलीवुड फिल्मो के लिए या कहे की हिन्दी फिल्मो के लिए यह साल बहुत ही रोमांच भरा रहा है। गए साल 2023 में बॉलीवुड में अच्छी से अच्छी और बुरी से बुरी फिल्मे दी जिन्होंने अपने नाम…
10 Highest Grossing Hindi Movies 2023: साल 2023 अब ख़त्म हो चूका है इतिहास बन चूका है और बॉलीवुड फिल्मो के लिए या कहे की हिन्दी फिल्मो के लिए यह साल बहुत ही रोमांच भरा रहा है। गए साल 2023 में बॉलीवुड में अच्छी से अच्छी और बुरी से बुरी फिल्मे दी जिन्होंने अपने नाम इतिहास में दर्ज कर लिए है। शाहरुख़ खान की पठान से लेकर रणबीर कपूर की एनिमल तक या विक्की कौशल की सैम बहादुर हो या विक्रांत मेस्सी की 12th फ़ैल जो की कमाल की फिल्म है। बॉक्स ऑफिस पर पीटने वाली फिल्मे भी है जैसे की अर्जुन कपूर की द लेडी किलर और टाइगर श्रॉफ की गणपत।
छोटे बजट से लेकर बड़े बजट तक की एक से एक फिल्मे देखने को मिली जिसमे से कुछ ने खूब कमाई की तो कुछ मुँह के बल गिर गई। बहुत सी फिल्मे है पर यहाँ हम सब की बात नहीं कर सकते है तो। यहाँ हम केवल 2023 की शीर्ष की उन हिन्दी फिल्मो की बात करेंगे जिन्होंने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड कमाई की है और अपने नाम रिकॉर्ड दर्ज किये है।
Table of Contents
2023 की 10 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिन्दी फिल्में (10 Highest Grossing Bollywood Movies of 2023)
2023 में रिलीज़ हुई शीर्ष की 10 हिन्दी भाषा की फिल्मो की सूचि जिन्होंने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई है।
रैंक | टाइटल | वर्ल्डवाइड कलेक्शन | बजट |
---|---|---|---|
1 | जवान | ₹ 1148.32 करोड़ | ₹ 300 करोड़ |
2 | पठान | ₹ 1050.30 करोड़ | ₹ 240 करोड़ |
3 | एनिमल* | ₹ 887.69 करोड़ | ₹ 100 करोड़ |
4 | गदर 2 | ₹ 691.08 करोड़ | ₹ 60 करोड़ |
5 | टाइगर 3 | ₹ 466.63 करोड़ | ₹ 300 करोड़ |
6 | डंकी * | ₹ 400.37 करोड़ | ₹ 120 करोड़ |
7 | रॉकी और रानी की प्रेम कहानी | ₹ 355.61 करोड़ | ₹ 160 करोड़ |
8 | आदिपुरुष | ₹ 350 करोड़ – ₹ 450 करोड़ अनुमानित | ₹ 500–700 करोड़ अनुमानित |
9 | द केरला स्टोरी | ₹ 303.97 करोड़ | ₹ 15-20 करोड़ |
10 | OMG 2 | ₹ 221.08 करोड़ | ₹ 50 करोड़ अनुमानित |
1. जवान
जवान एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसे एटली ने लिखा और डायरेक्ट किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति है। फिल्म 7 सितम्बर 2023 को सिनेमा में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म को अच्छी ऑडियंस मिली और इसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1,148.32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
2. पठान
दूसरे नंबर पर भी शाहरुख़ खान की ही फिल्म पठान है जो की एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है जिसे सिद्धार्थ आनंद ने डायरेक्ट किया है। इसकी स्टार कास्ट में शाहरुख़ खान के साथ दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम, डिंपल कपाड़िया, आशुतोष राणा है। पठान 25 जनवरी 2023 को सिनेमा में रिलीज़ हुई थी और इसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1050.30 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
3. एनिमल
तीसरी फिल्म रणबीर कपूर की एनिमल जिसे संदीप रेडडी वांगा ने डायरेक्ट किया है। फिल्म की स्टार कास्ट में रणबीर कपूर के रश्मिका मंदाना, बॉबी देओल, अनिल कपूर है। एनिमल 1 दिसंबर 2023 को सिनेमा में रिलीज़ हुई है। एनिमल का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 887.69 करोड़ रुपये हुआ है, और फिल्म अभी सिनेमा में चल ही रही है।
4. गदर 2
गदर 2 सनी देओल की बहुचर्चित फिल्म है जो की 2001 की हिन्दी फिल्म गदर का दूसरा भाग है। गदर 2 को अनिल शर्मा ने निर्देशित है और स्टार कास्ट में सनी देओल के साथ अमीषा पटेल, उत्कर्ष शर्मा, गौरव चोपड़ा, मनीष वाधवा, सिमरत कौर है। गदर 2 सिनेमा में 11 अगस्त 2023 को रिलीज़ हुई थी। गदर का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 691.08 करोड़ रुपये हुआ है।
5. टाइगर 3
सलमान खान की टाइगर 3 इस लिस्ट में 5वे स्थान पर है। टाइगर 3 को मनीष शर्मा ने डायरेक्ट किया है और इसकी स्टार कास्ट में सलमान खान, कटरीना कैफ, और इमरान हाशमी के साथ अन्य कलाकार शामिल है। फिल्म 11 नवंबर 2023 को विदेश में और 12 नवंबर 2023 को भारत में रिलीज़ हुई थी। टाइगर 3 ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 466.63 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
6. डंकी
शाहरुख़ खान की डंकी 400.37 करोड़ रुपये का कलेक्शन करके 6वे स्थान पर है और फिल्म अभी भी सिनेमा में चल रही है। तो फिल्म के कलेक्शन में बढ़त होगी। डंकी इस लिस्ट में ऊपर जा सकती है। डंकी राजकुमार हिरानी निर्देशित कॉमेडी, ड्रामा फिल्म है जो गैरकानूनी इमिग्रेशन पर आधारित है। डंकी में शाहरुख़ खान के साथ तापसी पन्नू, विक्की कौशल, बोमन ईरानी, विक्रम कोचर स्टार कास्ट में शामिल है। डंकी 21 दिसंबर 2023 को सिनेमा में रिलीज़ हुई है।
7. रॉकी और रानी की प्रेम कहानी
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी एक कॉमेडी, रोमांटिक, फॅमिली ड्रामा फिल्म है, जिसे करण जौहर ने निर्देशित किया है। फिल्म की स्टार कास्ट में धर्मेंद्र, जया बच्चन, शबाना आजमी, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट शामिल है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म 28 जुलाई 2023 रिलीज़ हुई थी। फिल्म का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 355.61 करोड़ हुआ है।
8. आदिपुरुष
आदिपुरुष ओम राउत द्वारा निर्देशित पौराणिक एक्शन फिल्म है, इस फिल्म की लीड कास्ट में प्रभास, कृति सेनन, सैफ अली खान, सन्नी सिंह, देवदत्त नागे है। आदिपुरुष 16 जून 2023 को सिनेमा में रिलीज़ हुई थी। इस फिल्म को बहुत ही आलोचना झेलनी पड़ी थी। यह फिल्म विवादों में घिर गई थी। आदिपुरुष में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर अनुमानित 350 करोड़ रुपये से 450 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
9. द केरल स्टोरी
2023 की बहुचर्चित फिल्मो में से है एक है द केरल स्टोरी इस फिल्म को ऑडियंस का बहुत प्यार मिला है। द केरल स्टोरी सुदीप्तो सेन ने निर्देशित किया है और अदा शर्मा, योगिता बिहानी, सोनिया बलानी, सिद्धि इदनानी मुख्य भूमिका में है। द केरल स्टोरी ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 303.97 करोड़ का कलेक्शन किया है। द केरला स्टोरी 5 मई 2023 को सिनेमा में रिलीज़ हुई थी।
10. OMG 2
OMG 2 व्यंग्यपूर्ण कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है जिसे अमित राय ने लिखा और निर्देशित किया है। फिल्म में मुख्य भूमिका में अक्षय कुमार, पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम धार है। OMG 2 सिनेमा में 11 अगस्त 2023 को सिनेमा में रिलीज़ हुई थी। OMG 2 का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 221.08 करोड़ हुआ है।